Bride Heart Attack जिस रिसोर्ट में शादी का जश्न , खुशियों का रंग और दूल्हा दुल्हन का उमंग भरा ख्वाब उड़ान भर रहा था अचानक वहां मातम छा गया। दिल्ली की श्रेया जैन की शादी लखनऊ निवासी युवक से होनी थी दोनों परिवारों के लोग रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया। यहां अस्पताल के डॉ. राशिद ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
मेहंदी रस्म में नाचते-नाचते हुई दुल्हन की मौत Bride Heart Attack
![]()
दिल्ली के लड़की और लखनऊ की एक लड़के की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत नैनीताल उत्तराखंड के एक रिसोर्ट में हो रही थी। तभी मेहंदी के कार्यक्रम में जब दुल्हन डांस कर रही थी, तो अचानक डांस करते करते वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद तुरंत दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये था मामला
जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर 6 में रहने वाले संजय जैन की बेटी श्रेया जैन का विवाह लखनऊ के एक युवक से तय हुआ था। दोनों की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग के तहत नैनीताल में स्थित एक रिसोर्ट में चल रही थी। मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें दुल्हन डांस कर रही थी। तभी अचानक वह बेहोश होकर गिरी, गिरने के बाद तुरंत दुल्हन को लेकर अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

मच गई अफरा तफरी घर में पसरा मातम
इस घटना के होते ही अफरा तफरी मच गई पूरे घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। दुल्हन और दूल्हा पक्ष द्वारा किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया। इसके बाद दुल्हन का शव लेकर परिजन दिल्ली चले गए। वहीं पर दुल्हन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुल्हन श्रेया जैन की उम्र महज 28 साल थी। जैसे ही वह गिरकर बेहोश हुई। घरवाले समीप स्थित सीएचसी अस्पताल भीमताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।

Bạn có thể xem demo video hướng dẫn chơi từng slot tại trang chủ 66B – học nhanh, chơi chuẩn, thắng dễ. TONY04-18