Cyber safety Tips साइबर युग में आज सेफ्टी और अवेयरनेस दोनों बेहद ज़रूरी है ख़ास कर यूथ के लिए जागरूक होना समय की मांग भी है , इसी लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार अभियान भी चलाती है। चमोली की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोग जागरूक बनें इस उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में साइबर सेल चमोली द्वारा रा0इ0का0 गौचर में चल रहे 10 दिवसीय शिविर मे जाकर NCC कैडेट्स को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया।
चमोली पुलिस का साइबर अपराधो के प्रति अभियान Cyber safety Tips

कैडेटस को वर्तमान समय में मौजूद सभी प्रमुख चुनौतियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बतायी गयी। इन्टरनेट के माध्यम से साइबर अपराधियों की पकड़ आज हमारे घर तक पहुंच गयी है। साइबर अपराधों से बचने हेतु अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड या अपनी निजी जानकारी किसी से भी साझा न करना ही साइबर अपराधों से बचने का उपाय है। वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया और सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग करने और अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करने के संबंध में जागरुक किया गया।

स्टूडेंट्स से संवाद करते हुए समाज में उनकी सुरक्षा को लेकर मार्गदर्शन किया गया तथा वर्तमान समय में मौजूद सभी प्रमुख चुनौतियों के प्रति सजग रहने हेतु बताया गया। इस दौरान 1UK bn ncc गोपेश्वर से col. ए0के0 बिश्नोई, col. राजेश रावत, इ0आई0 बोमचा, सुरेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, अमित कुमार एवं हे0का0 अशोक(चौकि गौचर), सुशील(चौकि गौचर), कां0 राजेन्द्र रावत(साइबर सेल), कां0 चन्दन नागरकोटी(साइबर सेल), कैडेट्स लगभग 400 की संख्या में व अन्य़ मौजूद रहे।

साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के तहत चमोली पुलिस द्वारा लगातार स्कूल/कॉलेज संस्थानों, प्रमुख बाजारों आदि सार्वजनिक स्थानों पर, बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक के बीच जाकर उन्हें साइबर अपराधों से बचाने के लिये जागरूक किया जा रहा है। चमोली पुलिस का साइबर अपराधो के प्रति जागरुकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तराखंड के अरुण ने देश के युवाओं को बना दिया जोशी..ला https://pahadpolitics.com/ips-arun-mohan-joshi/

Hiện nay, nền tảng đã phục vụ hàng triệu người đến từ nhiều quốc gia, trong đó có Việt Nam. 188V Sự phát triển này không chỉ chứng tỏ uy tín của nhà cái mà còn khẳng định vị thế vững chắc của sân chơi trong ngành công nghiệp cá cược. TONY04-18