DM Dehradun देहरादून के ट्रेंडिंग डीएम सविन बंसल ने जनता दरबार में ताबड़तोड़ सुनवाई करते हुए 131 शिकायतें सुनी और जिनमे से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया ।अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है।
जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायत DM Dehradun

जनसुनवाई कार्यक्रम में चकराता-कांसी-बरोंधा-खबोउ-कोटा तपताड़, में रोडवेज बस सेवा शुरू किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चकराता में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही को लिखा। वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Ngoài ra, đơn vị này còn được cấp phép hoạt động từ Curacao eGaming và chịu sự giám sát của PAGCOR – hai tổ chức có quy trình xét duyệt nghiêm ngặt đối với mọi hoạt động giải trí trực tuyến. 888slot store Giấy phép số 365/JAZ là bằng chứng xác thực cho tính pháp lý của toàn bộ hệ thống mà người chơi có thể kiểm chứng bất cứ lúc nào. TONY03-18O