
Election Voting लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में जुटा है। इसके लिए कई तरीके के अवेयरनेस प्रोग्राम चला रही है। चुनाव को लेकर लोग अपने से भी पहल कर रही है। ऐसी ही एक मतदाता है उत्तरकाशी की प्रियंका, जो कि दूसरों से अलग है, लेकिन सबके लिए मिसाल पेश कर रही हैं।उत्तरकाशी की प्रियंका 27 वर्षीय है। जो कि उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र की निवासी हैं। लेकिन प्रियंका उत्तरकाशी की विशिष्ट मतदाता है। शारीरिक लंबाई मात्र 64 से.मी. होने के कारण प्रियंका उतरकाशी जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं। जो कि लोकतंत्र के चुनावी पर्व को अलग विशेष बनाती हैं।
प्रियंका उत्तरकाशी की विशिष्ट मतदाता है Election Voting

उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र की प्रियंका ने अपनी माता रामी देवी के साथ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से भी भेंट की। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट देने का मजबूत इरादा लिए प्रियंका अपनी मां की गोद से टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।
प्रियंका की मां ने बताया कि प्रियंका पहले भी एक बार मतदान कर चुकी हैं और इस बार फिर से उसे वोट देने का जो मौका मिला हैं उसे वह व्यर्थ नहीं जाने देगी। प्रियंका शारीरिक रूप सेे दिव्यांग और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन मतदान को लेकर उनका जोश-जुनून और ज़ज्बा अनूठा और प्रेरणादायक है।